Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान अपने परिजनों से बिछुड़ी महाराष्ट्र निवासी 60 वर्षीय महिला को लिंचोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। महिला की पहचान मंगला बाई पाटिल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम से वापस लौटते समय महिला भैरव गदेरे के पास अपने परिजनों से बिछुड़ गई थीं। महिला के भैरव गदेरे के आसपास घूमने की सूचना मिलने पर चौकी लिंचोली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के बाद उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए महिला को कोतवाली सोनप्रयाग भेज दिया गया है। उनके परिजन महिला के सकुशल पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पुलिस ने केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने परिजनों के साथ रहें। किसी भी परिस्थिति में परिजनों से बिछुड़ने पर तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी या सहायता केंद्र से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *