Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 81 चालान काटे। साथ ही दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री करते पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुकानदारों से नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *