प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद आज भगवान की डोली पूर्ण पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच अगले पड़ाव ज्वाला मंदिर देवलधार के लिए रवाना हुई। भगवान की डोली रात्रि प्रवास के लिए देवलधार पहुंचेगी। इसके बाद 19 अक्टूबर को भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी। पूरे यात्रा मार्ग पर डोली की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
