प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना लंबगांव पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में एक वारंटी को कोडार बाजार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी की पहचान प्रकाश सरोला पुत्र प्यार सिंह सरोला उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम भैंत पट्टी गाजणा डुण्डा कोतवाली उत्तरकाशी जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। थाना लंबगांव पुलिस ने उसे कोडार बाजार थाना लंबगांव जनपद टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक धनपाल सिंह और हेड कांस्टेबल हर्षपाल के साथ कांस्टेबल सचिन शामिल रहे। टिहरी पुलिस द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए वांछित अभियुक्तों तथा वारंटियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
