Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर के कंस मर्दनी मार्ग स्थित ग्राउंड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को कृष्ण सुदामा नव योगेश्वर व जनक प्रसंग के साथ ही सात दिवसीय कथा का समापन हुआ है। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान व प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। भागवत कथा का आयोजन जोशी परिवार की ओर से करवाया गया। कथा व्यास बद्रीकाश्रम की व्यासपीठ से सम्मानित उत्तराखण्ड सरकार में चारधाम विकास परिषद के पूर्व राज्यमंत्री आचार्य पं.शिव प्रसाद ममगाईं ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से कृष्ण सुदामा की मित्रता वाले भाव रखते हुए भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। आचार्य ममगाईं ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य के दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। कथावाचक आचार्य ममगाईं ने कहा कि हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। कथा समापन के पश्चात यजमान परिवार की ओर से कथा व्यास आचार्य ममगाईं सहित सभी आचार्य गणों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी। इस अवसर पर राशिसं के पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने भी अपने संबोधन में सभी भक्तों से कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी जोशी प्रधान मनोज जोशी व्यापार सभा अध्यक्ष अनुज जोशी राशिसं के पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी प्रधानाचार्य विरेन्द्र राणा लाल सिंह नेगी कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल सतीश पटवाल सुशीला मेवाड़ संदीप रावत माही बर्तवाल आचार्य सर्वेश्वर प्रसाद भट्ट कविता जोशी सपना जोशी सुबोध काला उषा काला उर्मिला काला एकादशी पाण्डेय प्रेमा शकुंतला थपलियाल वंदना अक्षत अंशुमन अनिका आचार्य महेश भट्ट बृजेश भट्ट ऋषि सेमवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *