Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चमोली पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नंदानगर पुलिस ने बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। वहीं थाना पोखरी पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज थालाबैंड और पोगठा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी और फर्जी लिंक तथा संदिग्ध वेबसाइटों के साथ अन्य साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया का सतर्कता के साथ सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी दी गई। चमोली पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और संदिग्ध वेबसाइटों पर अपनी निजी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। पुलिस ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *