प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत भलडीगांव–दंदेली–सिरनी गांव मोटर मार्ग का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। इस मोटर मार्ग की कुल लंबाई 5.150 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 748.13 लाख रुपये की लागत आएगी। योजना में स्टेज-I एवं स्टेज-II के कार्यों के साथ पंचवर्षीय अनुरक्षण भी शामिल है। मोटर मार्ग के शिलान्यास के साथ ही ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने का रास्ता साफ हुआ है। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। सड़क बनने से ग्रामीणों को आने-जाने में सहूलियत मिलने के साथ ही क्षेत्र में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट जिला पंचायत सदस्य रजनी पयाल ग्राम प्रधान मनीष लिंगवाल ग्राम प्रधान भगवान सिंह मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत प्रमोद चंद राजेश बागवाल प्रदीप चौचन पिंकी लिंगवाल और सरोज थपलियाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर बनाने की दिशा में इस मोटर मार्ग को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
