Spread the love

प्रदीप कुमार
सतपुली-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए सतपुली पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 अक्टूबर 2026 को सतपुली निवासी एक व्यक्ति ने थाना सतपुली में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान वहां पेंट-पुताई का कार्य करने वाले एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर थाना सतपुली में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। नाबालिग बालिका से संबंधित मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में सतपुली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 अक्टूबर 2026 को आरोपी असगर को कोटद्वार रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार भागने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान असगर पुत्र मोहम्मद ताहिर उम्र 30 वर्ष निवासी सेमीफाइनल पोस्ट ऑफिस कन्हायावाड़ी जिला किशनगंज बिहार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सतपुली में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सतपुली अनिल चौहान उपनिरीक्षक दिनेश कुमार उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट सहायक उपनिरीक्षक सोहनलाल हेड कांस्टेबल टीकम सिंह पीआरडी संतोष और महिला होमगार्ड सपना शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *