Spread the love

बार एसोसिएशन श्रीनगर ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों की सराहना की एवं कैबिनेट मंत्री डॉ.रावत का आभार व्यक्त किया

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बार एसोसिएशन श्रीनगर के अधिवक्ताओं ने डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर डॉक्टर बी पी नैथानी स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ.सीएमएस रावत पूर्व प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर डॉ.अजय विक्रम एम एस बेस चिकित्सालय श्रीकोट डॉक्टर सुरेश कोठियाल वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर गोविंद पुजारी वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौतम नैथानी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गरिमा नैथानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रचित गर्ग रेडियोलॉजिस्ट डॉ.मारिषा पवार स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय गोयल वरिष्ठ फिजीशियन की सराहना की वह उन्हें पुरस्कृत करने की मांग की एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के समस्त अधिवक्ताओं ने चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर केबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।परमेश चंद्र जोशी अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर ने कहा कि डॉ.बी.पी नैथानी द्वारा पर्यावरण स्वच्छता के क्षेत्र में चलाया जा रहा अभियान सभी के लिए प्रेरणा है कि पर्यावरण की स्वच्छता को हम सभी को ध्यान रखना चाहिए।बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर डॉ.बी पी नैथानी स्वास्थ्य सुविधा देने के साथ ही पर्यावरण स्वच्छता के अभियान में वर्षों से निरंतर जुटे हुए हैं एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने में डॉक्टर बीपी नैथानी की अहम भूमिका रही है उन्होंने कहा कि डॉ.बी पी नैथानी एवं उनकी पत्नी मंजू नैथानी विगत कई वर्षों से श्रीनगर पौड़ी सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार स्वच्छता अभियान चला रहे हैं जिससे श्रीनगर शहर स्वच्छता के मॉडल के रूप में विकसित हो रहा है स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर उन्होंने डॉ.बीपी नैथानी को राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाने की मांग भी की इस अवसर पर संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी,उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाड़ा,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी,पूर्व महासचिव विकास पंत,पूर्व शह सचिव प्रदीप मैठाणी,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,देवी प्रसाद खरे,नितेश भारती,ओमप्रकाश मैठाणी,राजेश जैन,बलवीर सिंह रौतेला,रतन सिंह बिष्ट,सुरेंद्र सिंह रौथाण,आनंद सिंह बुटोला,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp