प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद के थाना सिडकुल पुलिस ने नशे की सामग्री की अवैध तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ व्यापक स्तर पर छापेमारी करते हुए चार शराब तस्करों और दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के कुल 193 पैकेट और सट्टेबाजी से संबंधित सामग्री के साथ 2460 रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित मामलों में मुकदमे दर्ज किए हैं और उन्हें नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 26 और 27 अक्टूबर 2026 को थाना सिडकुल पुलिस टीम ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए यह कार्रवाई की। पुलिस ने चार आरोपियों को देशी शराब माल्टा और किन्नू मार्का के कुल 193 पैकेट के साथ गिरफ्तार किया जबकि दो आरोपियों को सट्टेबाजी से संबंधित सामग्री और नगदी के साथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में अनुज पुत्र गोवर्धन निवासी बेलड़ा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के कब्जे से सट्टेबाजी से संबंधित 1200 रुपये बरामद किए गए। प्रतिसरवन उर्फ छोटन पुत्र मदनपाल निवासी औरंगाबाद थाना सिडकुल और हाल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी सिडकुल जनपद हरिद्वार के कब्जे से देशी शराब माल्टा के 45 पैकेट बरामद हुए। धर्मपाल पुत्र मलखान सिंह निवासी राजा का ताजपुर स्योहारा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश और हाल निवासी शनिदेव मंदिर रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के कब्जे से देशी शराब किन्नू के 52 पैकेट बरामद किए गए। संजू तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी बेलवा मलूकापुर खीरी उत्तर प्रदेश और हाल निवासी अरुण का मकान चौहान मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के कब्जे से देशी शराब माल्टा के 48 पैकेट बरामद हुए। दिनेश पुत्र जीवनलाल निवासी गणेशपुर सिरौली जनपद बरेली उत्तर प्रदेश और हाल निवासी नानू का मकान रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के कब्जे से सट्टेबाजी से संबंधित 1260 रुपये बरामद किए गए। वहीं प्रियांशु पुत्र अमरपाल निवासी कोर्ट कॉलोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के कब्जे से देशी शराब माल्टा के 48 पैकेट बरामद हुए। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी और जुआ संबंधी मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और हेड कांस्टेबल संजय तोमर के साथ कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी कांस्टेबल खजान सिंह कांस्टेबल सुनील तोमर और कांस्टेबल हरि सिंह शामिल रहे।
