Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 48 पाउच माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद की है। आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी हरिद्वार ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली मंगलौर के प्रभारी निरीक्षक ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात की हैं। इन टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर 2026 को मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोराज पुत्र मुखराम निवासी ग्राम मुंडेट मंगलौर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 48 पाउच माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद की। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल रोशन बिष्ट और सीक्यूएम विनोद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed