Spread the love

प्रदीप कुमार
भराड़ीसैंण/श्रीनगर गढ़वाल। भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस के जवानों ने प्रत्येक बैरियर पर दिन-रात तैनात रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों ने पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की। उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए सभी जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने भी बैरियर ड्यूटी पर तैनात जवानों के बीच पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें शाबाशी दी। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ फोटो भी खिंचवाई। शांतिपूर्ण विधानसभा सत्र सुनिश्चित करने में जुटे जवानों के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed