Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। त्योहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस की फायर सर्विस टीमें लगातार सक्रिय हैं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों का अग्निसुरक्षा ऑडिट और निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसके साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही प्रयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फायर यूनिट श्रीनगर द्वारा सेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल देहलचौरी और रॉयल होमस्टे खिर्सू का अग्निसुरक्षा ऑडिट एवं निरीक्षण किया गया। वहीं फायर यूनिट थलीसैंण द्वारा रैबार होमस्टे का अग्निसुरक्षा निरीक्षण किया गया। फायर सर्विस टीम पौड़ी ने गढ़वाल स्वीट्स शॉप एंड रेस्टोरेंट तथा उत्तरा केयर सेंटर पौड़ी का अग्नि जोखिम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों और अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। साथ ही उपस्थित कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई। आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई करने और आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। फायर सर्विस टीमों द्वारा त्योहारी सीजन में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों में अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *