प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद चमोली पुलिस में तैनात अनुचर बिरेन्द्र सिंह के कर्णप्रयाग में हुई सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन से चमोली पुलिस परिवार में शोक की लहर है। बिरेन्द्र सिंह मूल रूप से ग्राम वनसोली थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली के निवासी थे। वह वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस में अनुचर के पद पर भर्ती हुए थे। अपने पुलिस सेवाकाल के दौरान उन्होंने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके निधन से चमोली पुलिस परिवार ने अपना एक कर्तव्यनिष्ठ साथी खो दिया है। उनकी असामयिक मृत्यु को पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार सहित समस्त चमोली पुलिस परिवार ने अनुचर बिरेन्द्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की है। इस दुख की घड़ी में चमोली पुलिस परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए खड़ा है। पुलिस परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। कर्तव्य के प्रति समर्पित एक साथी का असमय चले जाना पूरे पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। बिरेन्द्र सिंह की सेवाएं और उनकी कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुलिस विभाग में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
