Spread the love

नशीली सपनाें का होगा अंत: पौड़ी पुलिस ने 3 लाख की स्मैक के साथ रोहित जोशी को किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मेःक्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार व सी.आई.यू.पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही थी इस चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति रोहित जोशी के कब्जे से 10.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है।नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त,रोहित जोशी पुत्र स्व हीरा बल्लभ जोशी,निवासी-मानपुर कोटद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp