डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल ने चिकित्सकों को किया सम्मानित
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल द्वारा स्थानीय होटल में आयोजित भव्य समारोह में डॉक्टर्स डे के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। सीनियर फिजिशियन डाॅ.सुरेश कोठियाल एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ.गोविंद पुजारी को वोकेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। संयोजक रोटेरियन डाॅ.के के गुप्ता ने डॉक्टर्स डे के महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में डाॅ.सुरेश कोठियाल ने कहा,डॉक्टर्स डे महज एक तारीख नहीं,बल्कि वह दिन है जो सेवा,समर्पण और संघर्ष को सलाम करता है,जिसे हर डॉक्टर प्रतिदिन निभाता है।इस अवसर पर डाॅ.दयाकृष्ण टम्टा,डाॅ.सुशांत मिश्रा,डाॅ.रचित गर्ग,डाॅ.दिग्पाल दत्त,डाॅ.अंकिता पैन्यूली,डाॅ.मोहित सैनी,डाॅ.गरिमा नैथानी,डाॅ.निधि बहुगुणा,डाॅ.मोहित कुमार,डाॅ.प्रशांत मैठाणी,डाॅ.शुभम बंगवाल,डाॅ.शशांक ममगांई,डाॅ.अर्पित बहुगुणा तथा डाॅ.दिव्यांशु थपलियाल को भी सम्मानित किया गया।असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन बृजेश भट्ट ने रोटरी के उद्देश्यों और समाज में उसकी भूमिका की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन हिमांशु अग्रवाल ने सभी सम्मानित चिकित्सकों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन खिलेंद्र चौधरी ने किया।इस अवसर पर सचिव रोटेरियन संजय रावत,कोषाध्यक्ष रोटेरियन मनीष कोठियाल,रोटेरियन नरेश नौटियाल,रोटेरियन अनूप घिल्डियाल,रोटेरियन एस.पी. घिल्डियाल,रोटेरियन दिनेश जोशी,रोटेरियन राहुल कपूर सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे।
