प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज जामलखाल में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को मानसिक स्वास्थ्य मानसिक रोगों की पहचान नशे के दुष्प्रभाव तथा नशे से बचाव और उपचार के संबंध में जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में साइक्रियाटिक सोशल वर्कर आदित्य बर्त्वाल ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के साथ मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने तनाव चिंता नशे की लत तथा अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षणों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शराब तंबाकू धूम्रपान तथा अन्य नशीले पदार्थों के शारीरिक मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से नशे से होने वाले नुकसान और बीमारियों के बारे में बताया तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मानसिक बीमारी को लेकर समाज में मौजूद गलत धारणाओं और अंधविश्वासों को दूर करने तथा उचित उपचार एवं चिकित्सा सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों को परीक्षा पढ़ाई करियर और पारिवारिक दबाव से संबंधित तनाव के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने मानसिक परेशानी होने पर सहायता लेने और अपनी समस्याओं को खुलकर बताने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और उपचार में परिवार एवं अध्यापकों की सहायता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस विषय पर भी चर्चा की गई। जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने नियमित नींद लेने नियमित दिनचर्या बनाए रखने और सकारात्मक गतिविधियों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया गया। साथ ही राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) एवं स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य दलवीर सिंह नेगी अनुज कुमार प्रदीप सिंह और अनुराधा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
