स्कूली छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पौड़ी पुलिस ने दिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में जागरूकता कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित कर बच्चों व आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला के पर्यवेक्षण व प्रभारी महिला हेल्प लाइन पौड़ी द्वारा महिला एवम बाल विकास विभाग,सीडब्ल्यूसी के सहयोग से पुलिस लाइन पौड़ी में पौड़ी की स्कूली छात्राओं को जागरूक करने व उन्हे आत्म निर्भर बनाने के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं के साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर उनका फीडबैक लिया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं में सुरक्षा की भावना को प्रबल करने हेतु उन्हें आत्मसुरक्षा हेतु सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें छात्राओं द्वारा स्वयं भी प्रतिभाग कर एक दूसरे के साथ आत्मरक्षा टेक्निक्स का प्रयोग कर अभ्यास किया गया। साथ ही छात्राओं को प्रजेंन्टेशन के माध्यम से गुड टच-बैड टच व बाल अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में पौड़ी मुख्यालय के 8 स्कूलों की 300 से अधिक छात्राओं एवं उनके अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा पूछे प्रश्नों के उत्तर देने के साथ ही इसमें प्रतिभाग करने वाले बच्चों के उत्साहवर्धन हेत उन्हें पुरूष्कृत भी किया गया।
Spread the love