प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में चतुर्थ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ए के सिंह ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इसके बाद पंचम सेमेस्टर के छात्र आर्यन ने मशाल प्रज्वलित कर खेल मैदान की परिक्रमा की और मशाल पंचम सेमेस्टर की छात्रा निधि को सौंपी। इसके साथ ही प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए 100 200 एवं 400 मीटर दौड़ लंबी कूद ऊंची कूद चक्का फेंक भाला फेंक गोला फेंक कैरम एवं बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। क्रीड़ा प्रभारी डॉ.संगीता बिजलवान जोशी ने प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार करने और संचालन की जिम्मेदारी निभाई। खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में डॉ.अजीत सिंह एवं डॉ.सनवर सिंह ने सहयोग किया। ओवरऑल चैंपियनशिप के बालक वर्ग में पंचम सेमेस्टर के सिद्धांत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम की जबकि आर्यन उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में प्रथम सेमेस्टर की साक्षी चैंपियन बनीं तथा अनुराधा ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में कैरम में पायल प्रथम रहीं। भाला फेंक में रीता ने प्रथम आँचल ने द्वितीय एवं पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में अनीशा प्रथम तथा आँचल द्वितीय रहीं। गोला फेंक में रीता प्रथम निधि द्वितीय एवं अनीशा तृतीय रहीं। लंबी कूद में रंजना प्रथम साक्षी द्वितीय एवं निधि तृतीय रहीं। ऊंची कूद में अनुराधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में अनुराधा प्रथम साक्षी द्वितीय एवं माही तृतीय रहीं जबकि 200 मीटर दौड़ में अनुराधा प्रथम तथा साक्षी द्वितीय रहीं। बालक वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में आर्यन प्रथम एवं ऋषभ द्वितीय रहे। भाला फेंक में सिद्धांत प्रथम आयुष द्वितीय एवं नरेश तृतीय रहे। चक्का फेंक में नरेन प्रथम आयुष द्वितीय एवं सिद्धांत तृतीय रहे। गोला फेंक में आर्यन प्रथम अंशुल द्वितीय एवं सिद्धांत तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में अंशुल प्रथम ऋषभ द्वितीय एवं आयुष तृतीय रहे जबकि 400 मीटर दौड़ में अंशुल प्रथम एवं आयुष द्वितीय रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सिंह सजवाण मुख्य अतिथि तथा जनजागृति समिति के अध्यक्ष अरण्य रंजन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास संयम एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया तथा उन्हें भविष्य में भी अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ए के सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर छात्र-छात्राओं एवं आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन संयम आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्रीड़ा प्रभारी डॉ.संगीता बिजलवान जोशी ने सभी प्रतिभागियों की खेल भावना एवं उत्साह की सराहना करते हुए आयोजन में सहयोग देने वाले प्राचार्य प्राध्यापकों शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. मीना डॉ.ममता डॉ.मीनाक्षी सीमा पांडे दीपक पंकज हितेश आशीष मनीषा एवं योग प्रशिक्षक रघुवीर सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
