Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए कोटद्वार एवं श्रीनगर पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस टीमों द्वारा दिन से लेकर देर शाम तक लगातार पैदल गश्त एवं चेकिंग की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों एवं पटाखा विक्रेताओं को अपने सामान को निर्धारित दुकान परिसर तक ही सीमित रखने और फुटपाथों पर सामान नहीं फैलाने के निर्देश दिए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि फुटपाथों पर अतिक्रमण होने से बाजारों में आमजन की आवाजाही प्रभावित होती है और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसलिए दुकानदार बाजारों में आवागमन सुगम बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजारों में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed