Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून और जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन तथा जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार 6 नवम्बर 2026 को ओपन वर्ग बालक-बालिका साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ और पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय ने किया। साइकिल रैली योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार से प्रारंभ हुई। इसके बाद रैली नवोदय चौक और हीरो चौक होते हुए वापस योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में कुल 97 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ओपन वर्ग बालक-बालिका साइकिल रैली में लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से पांच बालक और पांच बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया। खेल विभाग की ओर से चयनित सभी दस खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर युवाओं और बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी और सहायक प्रशिक्षक अनुराग राठी तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरैती एवं वरिष्ठ सहायक शिवम रावत और कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह सहित राजन राणा तथा मंगल सिंह और अक्षय राठी एवं अनुराग सिंह धमांदा तथा गौरव कुमार और आदित्य गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा संविदा प्रशिक्षक शिवानी नैथानी सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *