प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज एनआईसी कक्ष में ‘सशक्त नेतृत्व विकास की ऊंची उड़ान’ पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन जिलाधिकारी विशाल मिश्रा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट एवं जिला पंचायत सदस्य अमित मेखण्डी ने संयुक्त रूप से किया। पुस्तक में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अगस्त्यमुनि खेल छात्रावास से पहुंचीं पदक विजेता छात्राओं के साथ संवाद किया। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं सुविधाओं और संसाधनों की जानकारी लेते हुए छात्राओं से उनके पठन-पाठन और खेल गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने छात्राओं से उनकी खेल संबंधी उपलब्धियों प्रशिक्षण और अभ्यास के अनुभवों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही छात्रावास में उन्हें मिल रही सुविधाओं और किसी प्रकार की समस्या के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से उनकी खेल गतिविधियों और पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं के बारे में चर्चा करते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी जिला खेल अधिकारी मनोज चौहान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
