Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर/हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों और प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में 12 नवंबर 2026 को भगवानपुर पुलिस ने ग्राम करौंदी स्थित शिव सागर ढाबे पर कार्रवाई करते हुए शराब परोसने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ढाबे पर अवैध रूप से शराब परोस रहा था। पुलिस टीम ने मौके से शराब से आधा भरा इम्पीरियल ब्लू का एक हाफ और मैजिक मोमेंट्स का एक क्वार्टर बरामद किया जिसमें थोड़ी मात्रा में शराब बची हुई थी। इसके अलावा हल्दीराम का खुला हुआ एक पैकेट नमकीन साल्टेड पीनट और दो डिस्पोजल गिलास भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय तेलूराम निवासी ग्राम करौंदी कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील पंत और कांस्टेबल मदन वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *