प्रदीप कुमार
कोटद्वार/पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार में नाबालिग बालिका से जुड़े दुष्कर्म के गंभीर मामले में पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 12 नवंबर 2026 को कोटद्वार निवासी एक महिला ने अपने पति के विरुद्ध उसकी नाबालिग भतीजी के साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाने के आरोप में तहरीर दी थी। शिकायत मिलने पर कोतवाली कोटद्वार में तत्काल संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष विवेचना कर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इन निर्देशों के क्रम में कोटद्वार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपों में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
