Spread the love

प्रदीप कुमार
चंबा/टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने 13 नवंबर 2026 को पुलिस लाइन चंबा ग्राउंड में आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों और प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों के साथ मैदान में दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जवानों को शारीरिक दक्षता अनुशासन और टीम भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। परेड के दौरान एसएसपी ने प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सिखलाई एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने आरटीसी मैस पुलिस लाइन मैस बैरक फार्मेसी और जिम आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने देहरादून में आयोजित राष्ट्रपति पुलिस कलर अलंकरण परेड में प्रतिभाग करने वाले जवानों की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी और उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस परिवार के बच्चों से भी बातचीत की और उनका हालचाल जाना। टिहरी पुलिस के अनुसार पुलिस बल की मजबूती अनुशासन शारीरिक फिटनेस गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और जवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से सुनिश्चित होती है। इन्हीं पहलुओं पर विशेष ध्यान देते हुए पुलिस बल की कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *