Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बाल दिवस के अवसर पर पुलिस चौकी कलालघाटी और कोतवाली कोटद्वार की पुलिस टीम ने झंडीचौड़ पूर्वी स्थित दिव्यांग बच्चों के शिक्षण संस्थान भारती देवी एजुकेशनल फाउंडेशन पहुंचकर बच्चों के साथ खुशियों के पल साझा किए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने अपने सपनों को साकार करने और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने अच्छे संस्कारों और सकारात्मक आदतों को जीवन में अपनाने तथा नशे जैसी बुराइयों से सदैव दूर रहने की सीख दी। इसके साथ ही वर्तमान डिजिटल दौर में साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए बच्चों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने किसी के साथ ओटीपी और व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने तथा इंटरनेट का सुरक्षित और सतर्कतापूर्वक उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस कर्मियों ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा सहयोग और मार्गदर्शन के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर पुलिस टीम ने बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *