Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के निर्देशन में 14 नवंबर 2026 को कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को डाडली मार्ग से अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जसपाल उर्फ पालू पुत्र रहतूलाल निवासी ग्राम डाडली कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से उत्तर प्रदेश की किन्नू मार्का देशी शराब के 52 पैक बरामद किए हैं। आरोपित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में कांस्टेबल चन्द्रविकास और कांस्टेबल प्रवीण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *