Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार रात्रि में भी संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 14 नवंबर 2026 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को मौके पर हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान शिवम पुत्र अशोक निवासी ग्राम रांगड़वाला थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उम्र लगभग 20 वर्ष तथा शिवा पुत्र भूपेंद्र निवासी ग्राम अम्बारा थाना भीरा जिला लखीमपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी चौहान मार्केट थाना सिडकुल हरिद्वार उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शिवम के कब्जे से एक अवैध चाकू और शिवा के कब्जे से भी एक अवैध चाकू बरामद किया है। दोनों के विरुद्ध अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संजय तोमर तथा कांस्टेबल सुनील कुमार प्रमोद गोस्वामी और रिपेन्द्र कैन्तुरा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *