Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में महिला मोर्चा की ओर से राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में उत्तराखंड राज्य स्थापना के गौरवशाली इतिहास और राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों के संघर्ष एवं बलिदान को याद करते हुए सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार महिलाओं के सम्मान सुरक्षा स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना नंदा गौरा योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। इसके साथ ही उज्ज्वला योजना स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और समान नागरिक संहिता जैसे महत्वपूर्ण कदम महिला सशक्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भावना डोभाल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की आवश्यकताओं और समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आज उत्तराखंड की महिलाएं स्वरोजगार शिक्षा सामाजिक सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सह प्रभारी जानकी नौटियाल मीडिया संयोजक डॉ. दिव्या नेगी कार्यालय प्रभारी बबली चौहान महानगर महिला मोर्चा की पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री और महानगर कार्यकारिणी की सदस्याएं उपस्थित रहीं। सम्मेलन में उपस्थित सभी महिलाओं ने राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *