प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार 16 नवंबर 2026 को जिला कार्यालय सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं जिला योजना के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों और मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी योजनाओं और विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न किया जाए और योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। बैठक में जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार से स्वगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वयं स्वगणना करने तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों एवं आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। सभी अधिकारी इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करें। जिला योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिला योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों को स्वीकृत धनराशि का शीघ्र शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किया जाए। जिन विभागों ने अभी तक अपेक्षित प्रगति नहीं की है वे कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण करें। 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने डी और सी श्रेणी में संचालित विभागों को अपनी कार्यप्रणाली और प्रगति में सुधार लाते हुए ए श्रेणी में आने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करें और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश बिशनोई महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उत्तम कुमार तिवारी जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी और अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से भी बैठक में जुड़े रहे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी भी मौजूद रहे।
