प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा न्यायालयों से जारी आदेशों एवं वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जनपदभर में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 16 नवंबर 2026 को थाना छाम पुलिस टीम ने चेक अनादरण के मामले में न्यायालय टिहरी से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए वारंटी जसपाल पुत्र सुरेशा निवासी कंडीसौड़ थाना छाम जनपद टिहरी गढ़वाल को कंडीसौड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार संबंधित मामला परक्राम्य लिखत अधिनियम के अंतर्गत चेक अनादरण से जुड़ा है। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालयों से जारी आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा। वारंटी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनवीर सिंह चौहान कांस्टेबल अनूप भट्ट और पीआरडी जवान रोशन शामिल रहे।
