Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन बनाए रखने के लिए चमोली पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 21 नवंबर 2026 को पुलिस उपाधीक्षक यातायात त्रिवेन्द्र सिंह राणा ने चौकी पटियालधार गोपेश्वर के पास चेकिंग के दौरान लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए एक टाटा सूमो को जांच के लिए रोका। वाहन में चालक ऋतिक पुत्र हीरु लाल निवासी घिंघराण कोतवाली गोपेश्वर सवार था। जांच के दौरान चालक अत्यधिक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। कोतवाली गोपेश्वर पुलिस ने चालक को मौके से गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें चालक द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया। साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। चमोली पुलिस ने कहा कि नशे में वाहन चलाना केवल अपराध ही नहीं बल्कि सड़क पर मौजूद प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के लिए खतरा है। ऐसे लापरवाह चालकों के विरुद्ध गिरफ्तारी और वाहन सीज करने के साथ लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क सुरक्षा में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *