प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। आईटीआई निरंजनपुर में शनिवार 21 नवंबर 2026 को दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जनपद की विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों कालसी आईटीआई विकासनगर महिला आईटीआई देहरादून आईटीआई राजपुर रोड एवं आईटीआई निरंजनपुर के व्यवसायवार टॉपर प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर मुख्य अतिथि और संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण पंकज कुमार अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद आईटीआई निरंजनपुर के प्रधानाचार्य दिनकर रौंतेला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथियों ने विभिन्न संस्थानों से आए टॉपर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर ने प्रशिक्षार्थियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण पंकज कुमार ने भी सभी प्रशिक्षार्थियों को उपलब्धि के लिए बधाई दी और बाजार की मांग के अनुसार अपने कौशल को समय-समय पर अपडेट करते रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह में कालसी आईटीआई विकासनगर आईटीआई महिला देहरादून आईटीआई राजपुर रोड और आईटीआई निरंजनपुर के विभिन्न व्यवसायों के टॉपर प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों ने सरस्वती वंदना के साथ गढ़वाली नृत्य जौनसारी नृत्य और गुजराती नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समारोह में सांस्कृतिक रंग भरे। कार्यक्रम का सफल संचालन रविंद्र सिंह चौहान और अनीता नेगी ने किया। समारोह का समापन प्रधानाचार्य अनुपमा भंडारी ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त कर किया। कार्यक्रम में महिला आईटीआई की प्रधानाचार्य पल्लवी के साथ कार्यदेशक रविंद्र रावत शंभू प्रसाद भट्ट सुभाष सराफा अली आशा भंडारी और अनुदेशक नीलम ममता बहुगुणा नमिता बहुगुणा मीनाक्षी विजयलक्ष्मी रेनू दिव्या अंचला पुंडीर पंकज सोनू जितेंद्र दीपेंद्र खजान मितेंद्र सहित अन्य कर्मचारी और प्रशिक्षार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
