प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ लंबी कूद खो-खो तथा क्रिकेट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लंबी कूद बालक वर्ग में यशराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में कु. अंशिका प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मयंक चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में कु. अंशिका ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विशाल प्रथम रहे जबकि बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रविन्द्र प्रथम रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता में नोडल संस्थान नई टिहरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चम्बा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना अनुशासन एवं उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य आशुतोष उनियाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना आपसी सहयोग एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के समापन पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी को सर्वश्रेष्ठ संस्थान घोषित करते हुए प्रथम स्थान प्रदान किया गया जबकि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चम्बा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में कुलदीप सिंह रावत विनोद कुमार बडोनी संदीप भुवनेश्वर सेमवाल भारत भूषण बछेती उमा शंकर सेमवाल राजेश मुकेश सुनील शिल्पी शर्मा विवेक पंत एवं विनोद बिष्ट सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों में खेल भावना टीमवर्क अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
