प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने सड़क पेयजल विद्युत और किसान पेंशन सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी समस्याएं एवं मांगें रखीं। इस दौरान कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं। अपर जिलाधिकारी ने नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए विभागीय अधिकारी प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए निर्धारित समयावधि में उनका निस्तारण करें। कार्यक्रम में सड़क निर्माण के दौरान भूमि से संबंधित विषय ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत सार्वजनिक परिसंपत्तियों के रखरखाव विद्युत पोल की सुरक्षित स्थापना तथा किसान पेंशन योजना से जुड़े मामले सामने आए। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों विभागीय अधिकारियों और पुलिस विभाग को प्रकरणों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व में जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों पर नियमित निगरानी रखने तथा विभागीय समन्वय के साथ शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ.वीके त्यागी मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती जुयाल जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी ग्रामीण निर्माण विभाग के लक्ष्मी प्रसाद भट्ट एसडीओ विद्युत विभाग भूपेन्द्र सिंह अधिशासी अभियंता जल निगम नवनीत कटारिया परियोजना अधिकारी उरेडा चंद्रप्रकाश उपाध्याय जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार एई लघु सिंचाई करन शर्मा जिला खनन अधिकारी अनिल मुयाल एसडीओ वन आयशा बिष्ट एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
