Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। योजना के माध्यम से जनपद रुद्रप्रयाग के 40 हजार 781 किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह योजना जिले के किसानों को आर्थिक संबल देने के साथ ही कृषि कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है। इस धनराशि से किसान खेती के लिए आवश्यक बीज खाद कीटनाशक एवं अन्य कृषि सामग्री की खरीद कर रहे हैं। इससे किसानों को कृषि कार्यों के दौरान आने वाले छोटे-छोटे खर्चों को पूरा करने में आर्थिक मदद मिल रही है। योजना का लाभ मिलने से किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर जुटाने में सहूलियत हो रही है। विशेष रूप से छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए यह सहायता उपयोगी साबित हो रही है। किसानों का कहना है कि सम्मान निधि के रूप में मिलने वाली धनराशि से कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है और खेती पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में भी राहत मिलती है। मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि जनपद में 40 हजार से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसान बीज खाद एवं अन्य आवश्यक कृषि सामग्री की खरीद कर अपनी खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रहे हैं। यह सहायता किसानों को कृषि कार्यों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *