Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत सिडकुल पुलिस ने 4.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध शराब और स्मैक सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में 24 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरटीओ कार्यालय से आगे तिराहा रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार से मुनीर पुत्र शमशाद निवासी नगला इमरती थाना सिविल लाइंस रुड़की को पकड़ा। आरोपी वर्तमान में इमरान के मकान में ट्रांसफार्मर के निकट सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.59 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी और कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *