Spread the love

अभिषेक ममगाईं ने संस्कृत शिक्षा में रचा इतिहास प्रदेश में किया टॉप-विधायक कंडारी ने किया सम्मानित

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद 2024–25 की उत्तर माध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 12) की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर श्रीनगर के संस्कृत विद्यालय के छात्र अभिषेक ममगाईं ने न केवल विद्यालय,बल्कि पूरे गढ़वाल और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने अभिषेक को विशेष रूप से सम्मानित किया।अभिषेक विधायक कंडारी के छोटे भाई हैं,और पारिवारिक रिश्ते से परे,उन्होंने जिस प्रकार शैक्षणिक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है,वह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। सम्मान समारोह में विधायक कंडारी ने कहा,यह क्षण केवल हमारे परिवार के लिए नहीं,बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। अभिषेक ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत,लगन और संस्कारों के साथ किसी भी क्षेत्र में सर्वोच्च शिखर तक पहुंचा जा सकता है। संस्कृत जैसी प्राचीन भाषा में युवाओं की यह उपलब्धि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की निरंतरता का प्रतीक है।विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने भी अभिषेक की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता समर्पित अध्ययन,पारिवारिक सहयोग और विद्यालय के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। अभिषेक की सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है,और यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को संस्कृत शिक्षा की ओर प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाएगी।सम्मान समारोह मैं उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश मोहन मथानी,मंडल अध्यक्ष कुलदीप,अरविंद मंगाई,पूर्व मंडल अध्यक्ष परमेन्द्र पंवार,गौरव राणा,आदि लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp