प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने मुनिकीरेती क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित आठ विद्यालयों की इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट में प्रतिभाग कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों में निरंतर भागीदारी और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर रतन श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य कपिल शर्मा सहित उप प्रधानाचार्य निशा कप्रियाल तथा कोऑर्डिनेटर नेहा और सभी प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे।
