Spread the love

प्रदीप कुमार
गैरसैंण/चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। गैरसैंण पुलिस ने छह दिन की लगातार खोजबीन के बाद 1.80 लाख रुपये कीमत का गुम हुआ कैमरा सकुशल बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया। कैमरा वापस मिलने पर युवक ने पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार 21 नवंबर 2026 को थराली निवासी एक युवक ने कोतवाली गैरसैंण में सूचना दी कि गैरसैंण भ्रमण के दौरान उसका कीमती कैमरा कहीं गुम हो गया है। कैमरे की कीमत लगभग 1.80 लाख रुपये थी। कीमती कैमरा खोने से युवक काफी परेशान था। युवक की परेशानी को देखते हुए अपर उपनिरीक्षक अनिल आगरी ने कैमरे के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई। गैरसैंण पुलिस के निरंतर प्रयासों से 26 नवंबर 2026 को गुम हुआ कैमरा सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद 27 नवंबर 2026 को कैमरा स्वामी को कोतवाली गैरसैंण बुलाकर उसका कीमती कैमरा सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ कैमरा वापस पाकर युवक ने गैरसैंण पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *