Spread the love

भक्तिमय वातावरण:श्रीनगर की गौशाला में हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। गौ सेवा संवर्धन समिति के सदस्यों द्वारा नगर स्थित चिल्ड्रन एकेडमी के समीप स्थित गौशाला में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।कड़क सेवा दल के सहयोग से यह 74वां सुंदरकांड पाठ गौशाला परिसर में आयोजित किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।गौ सेवा संवर्धन समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन भक्तिमय रस से सराबोर रहा।उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर गौशाला है,वहां भगवान कृष्ण स्वयं गायों के साथ वास करते हैं,और वही आनंदित एवं भक्तिपूर्ण द्वापर युग जैसा वातावरण कल गौशाला में देखने को मिला।छोटी-छोटी गायों और गोवंशों के बीच सुंदरकांड पाठ ने एक दिव्य अनुभव प्रदान किया और सभी उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।इस मौके पर गौ सेवा संवर्धन समिति के अध्यक्ष अनुज जोशी,उपाध्यक्ष आनंद भंडारी,मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल,कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश नौटियाल,राजेश्वरी जोशी,रचना भंडारी,सपना जोशी,जिला धर्म जागरण प्रमुख भगवती सिंह कठैत,कड़क सेवा दल के संजय घिंडियाल,शैलेंद्र रावत,हरिकृष्ण नौटियाल,आशुतोष कुकरेती,आशुतोष रावत,अरुण नेगी,दक्षित भंडारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिंडियाल,वार्ड नंबर 16 के पार्षद राजकुमार तथा कंसमद्रंनी क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और सामूहिक गायन के माध्यम से एक सकारात्मक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। समिति ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *