भूस्खलन का कहर: देवप्रयाग में पहाड़ी दरकने से कई मकान क्षतिग्रस्त विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण
प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा में नगर पालिका के वार्ड संख्या 4 स्थित बाह बाजार क्षेत्र में रविवार एक बड़ा हादसा हो गया,जब नरसिंहगांचल पर्वत से अचानक भारी भूस्खलन हुआ।इस आपदा से इलाके में दहशत फैल गई और कई घर मलबे की चपेट में आ गए। भारी चट्टानें और मलबा सीधे रिहायशी हिस्सों तक पहुंचा,जिससे कई मकानों को नुकसान पहुंचा,वहीं पन्ना दास का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि पन्ना दास और उनका पुत्र समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।घटना की जानकारी मिलते ही देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और राहत कार्यों की समीक्षा की। विधायक ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और आपदा प्रबंधन सचिव को ज्ञापन सौंपकर त्वरित मुआवजे,मकानों के पुनर्निर्माण के लिए सहायता और व्यापक नुकसान के सर्वेक्षण की मांग की।विधायक कंडारी ने स्पष्ट कहा कि यह सिर्फ एक राहत कार्य नहीं,बल्कि एक जिम्मेदारी का समय है। उन्होंने कहा कि जब तक हर पीड़ित को सहायता नहीं मिल जाती,वह चैन से नहीं बैठेंगे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित भूस्खलन क्षेत्रों की पहचान कर वहां मजबूत सुरक्षा इंतजाम किए जाएं और शासन को दीर्घकालिक समाधान के लिए प्रस्ताव भेजा जाए।स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक की तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि शासन इस संवेदनशील क्षेत्र को भूस्खलन संभावित घोषित कर पुनर्वास की ठोस योजना बनाएगा।
Spread the love