Spread the love

कोटद्वार पुलिस द्वारा शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 9 व्यक्तियों के विरूद्ध की कड़ी चालानी कार्यवाही।

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं सार्वजनिक स्थलों,तीर्थस्थलों व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग एवं अमर्यादित आचरण करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 16 अप्रैल 2025 को जनपद में चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक,धार्मिक व पर्यटक स्थालों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने उनके विरूद्ध ऑपरेशन मर्यादा के तहत नियमानुसार कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी।सार्वजनिक,धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने एवं पर्यटक स्थलों पर नशा कर हुडदंग करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp