जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण
प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। 22 जुलाई 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग की सचिव पायल सिंह द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर,रुद्रप्रयाग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में लंबित और निपटाए गए मामलों की विस्तृत समीक्षा की।इस अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका रंजना गैरोला भट्ट,रिटेनर अधिवक्ता यशोदा खत्री तथा सेंटर के अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।निरीक्षण का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
Spread the love