जखोली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रेक्षक वैभव गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक दिए आवश्यक निर्देश
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जखोली ब्लॉक मुख्यालय में मंगलवार को त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन-2025 के सफल संचालन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक वैभव गुप्ता (पीसीएस) ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान प्रेक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों को निष्पक्ष,स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में बताया गया कि जखोली विकासखंड में कुल 172 मतदान केंद्र हैं,जिनमें 69 संवेदनशील और 3 अति संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं।इन पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।प्रेक्षक वैभव गुप्ता ने मतदान केंद्रों पर बिजली,पानी,शौचालय,रैम्प,बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा,साथ ही पैदल मार्गों को भी सुगम बनाए रखने हेतु संबंधित एजेंसियों को जेसीबी जैसी मशीनें तैयार रखने के निर्देश दिए।उन्होंने मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार सामग्री जैसे पोस्टर-बैनर तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यदि कहीं धन या शराब वितरण की जानकारी मिले,तो तत्काल आचार संहिता के नोडल अधिकारी को सूचित किया जाए।उन्होंने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए कि वे चुनाव अवधि में अपना मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से चालू रखें। वहीं,मतदान कार्मिकों को तीसरे प्रशिक्षण सत्र में चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियाँ पूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने ब्लॉक ऊखीमठ परिसर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण भी किया और अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त उन्होंने रा.प्रा. विद्यालय कपणिया एवं रा.प्रा.विद्यालय जखोली में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया,जहां बिजली,पानी,रैम्प और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं। बैठक में विकासखंड अंतर्गत तैनात समस्त रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट,2 जोनल मजिस्ट्रेट इंद्रजीत बोस एवं सी.पी.रतूड़ी,तहसीलदार बी.एल.शाह,जिला आबकारी अधिकारी रमेश चंद्र,खंड विकास अधिकारी जखोली सहित सभी संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love