प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में कुनाउ चौड़,यमकेश्वर में वन गुज्जर आदिवासी समुदाय के बीच विधिक जागरूकता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी नाजिश कलीम ने ‘मूल वृक्ष वृक्षारोपण महोत्सव (सेला पर्व)’ में सहभागिता की,जिसका आयोजन वन गुज्जर आदिवासी युवा संगठन के सहयोग से किया गया है। यह पर्व 30 जुलाई तक मनाया जायेगा। शिविर में सचिव ने उपस्थित सभी वन गुज्जर आदिवासी समुदाय के लोगों को वन अधिकार कानूनों,संवैधानिक संरक्षणों एवं कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति की भी झलक देखने को मिली,जब वन गुज्जर समुदाय के युवाओं व महिलाओं ने अपनी पारंपरिक गीतों व लोक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।इस अवसर पर रेंजर गौरी रेंज राजेंद्र प्रसाद जोशी,उप रेंजर रमेश दत्त कोठियाल,चौकी प्रभारी चीला राजेंद्र सिंह असवाल,वन गुज्जर आदिवासी संगठन के संस्थापक मो.मीरा हमजा सहित अन्य उपस्थित थे।
Spread the love
कुनाउ चौड़ में हुआ शिविर का आयोजन