त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु पूरी मुस्तैदी से डटी है पौड़ी पुलिस
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद पौड़ी में पंचायत निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व को निष्पक्ष,भयमुक्त और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु पौड़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में निर्वाचन की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है।जनपद द्वितीय चरण के समस्त मतदान केंद्रों पर सुरक्षाबलों की प्रभावी तैनाती,सघन निगरानी और प्रत्येक गतिविधि पर सतत नियंत्रण सुनिश्चित किया गया है।पुलिस बल द्वारा मतदान केंद्रों पर न सिर्फ शांति बनाए रखने हेतु विशेष निगरानी रखी जा रही है बल्कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु पूरी तैयारी के साथ कार्य किया जा रहा है।पुलिस बल द्वारा पत्येक पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को पूर्ण सुरक्षा और सहयोग का वातावरण प्रदान करते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी असामाजिक तत्व या अव्यवस्था निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न न कर सके। पौड़ी पुलिस द्वारा लोकतंत्र की मजबूती हेतु अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जा रहा है।
