Spread the love

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जनपद पौड़ी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद में पंचायत चुनाव में के बाद सभी मत पेटियों को सकुशल सम्बन्धित ब्लॉकों में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रूप से रखा गया है। जिसकी सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार स्ट्रांग रूमों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है,जिसमें सुरक्षा व्यवस्था,CCTV निगरानी,अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता,बेरिकेटिंग व सुरक्षाकर्मियों की 24×7 ड्यूटी जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।निर्वाचन सामग्री की पूर्ण सुरक्षा एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु स्ट्रांग रूम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का पुख्ता इंतजाम किये गये हैं प्रत्येक स्तर पर ड्यूटी में तैनात सुरक्षा बलों को सतर्कता एवं जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।पौड़ी पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मतदान सामग्री की सुरक्षा में कोई भी चूक न हो और समस्त प्रक्रिया पारदर्शी,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp