Spread the love

पौड़ी के आरोग्य क्लिनिक का स्वास्थ्य विभाग ने किया औचक निरीक्षण पाई गई कई अनियमितताएं

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विनय कुमार त्यागी की अगुवाई में पौड़ी सर्किट हाउस में संचालित एक निजी क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया गया।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विनय कुमार त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्किट हाउस पौड़ी में संचालित आरोग्य क्लिनिक बिना पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था साथ ही क्लिनिक में जैव चिकित्सा अवशिष्ट नियमावली 2016 के मानकों के उल्लंघन के साथ ही मेडिकल स्टोर और कलेक्शन सेंटर का संचालन बिना लाइसेंस के संचालित किया जाना पाया गया। वहीं क्लिनिक संचालन के अभिलेख मांगे जाने पर क्लिनिक संचालक कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं करवा पाए। उनके द्वारा बताया गया कि क्लिनिक संचालक को नैदानिक स्थापन अधिनियम के तहत नोटिस प्रेषित कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान क्लिनिक संचालक पंकज नैनवाल,पी.सी.पी.एन.डी.टी.समन्वयक आशीष रावत,मोनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर मनमोहन देवली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp