Spread the love

रुद्रप्रयाग के न्यायालय प्रांगण में हरेला पर्व पर जिला जज ने किया वृक्षारोपण

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।हरेला पर्व के समाप्ति के अवसर पर बृहस्पतिवार को जजशिप परिसर रुद्रप्रयाग में वृक्षारोपण अभियान किया गया।इस उपलक्ष्य में जजशिप रुद्रप्रयाग के न्यायालय प्रांगण में हरेला पर्व के अंतिम दिवस पर माननीय जिला जज सहदेव सिंह के द्वारा वृक्षारोपण करते हुये की गयी,जिनके द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि जीवन की दृश्टि से पर्यावरण मानव जीवन के लिये सर्वोच्च जरूरत है,इसे संरक्षित करना बहुत आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण के लिये वृक्षारोपण अहम पहल है। पर्यावरण से ही मानव-जीवन बनता है,इसलिये हम सबकी भी जिम्मेदारी है कि अपने आस-पास हरियाली बनाये रखने के लिये पेड़-पौधे लगाये जाने चाहिए तथा गंदगी से दूरी बनानी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,रुद्रप्रयाग अशोक कुमार,सिविल जज (सी.डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग पायल सिंह,सिविल जज (सी.डि.),रूद्रप्रयाग सुमन,न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ कुमार,सिविल जज (जू.डि.),उखीमठ सन्तोष,बार एसोसिएशन रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष प्रदीप जगवाण सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण,सहायक अभियोजन अधिकारी प्रमोद चन्द्र आर्य,विद्वान अधिवक्ता अरुण प्रकाश बाजपेयी,सुशील चन्द्र भट्ट,कर्णपाल सिंह रौथाण आदि के साथ-साथ वन विभाग रूद्रप्रयाग के कर्मचारी एवं जजशिप रुद्रप्रयाग के समस्त कर्मचारीगण तथा मीडियाकर्मी भी उपस्थित रहे। सभी ने प्लास्टिक मुक्त हरा-भरा स्वच्छ पर्यावरण बनाये जाने हेतु सभी से सकारात्मक अपेक्षा की गयी है।सभी के प्रयास से आज हरेला पर्व पर वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp